लखनऊ, फरवरी 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित निक्षय पोषण योजना के लाभार्थियों को दी जाने वाली पोषण सहायता की भुगतान प्रक्रिया में अहम परिवर्तन किया गया है। अब तक यह भुगतान पीएफएमएस पोर्टल तथा निक्षय पोर्टल के माध्यम से किया जाता था, परंतु अब यह भुगतान सीधे एसएनए स्पर्श पोर्टल एवं निक्षय पोर्टल की समन्वित प्रक्रिया से किया जाएगा। केंद्र सरकार के इस फैसले पर राज्य क्षय रोग अधिकारी डा. ऋषि कुमार सक्सेना ने बताया कि यह व्यवस्था रोगियों को समय पर पोषण सहायता उपलब्ध कराने और भुगतान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी व सुगम बनाने के उद्देश्य से लागू की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक डा. पिंकी जोवेल ने पत्र के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों तथा जिला क्षय रोग अधिकार...