मधुबनी, फरवरी 11 -- मधुबनी,एक संवाददाता। सदर अस्पताल के टीबी विभाग द्वारा टीबी मरीजों की सहायता के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पहल इनोवेटर्स इन हेल्थ संस्था के सहयोग से की गई, जिसके तहत जरूरतमंद मरीजों को गर्म कंबल उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों को सर्दी से राहत देने के साथ-साथ टीबी के प्रति जागरूक करना भी था। कार्यक्रम के दौरान टीबी विभाग के प्रभारी चिकित्सक डॉ. जी. एम. ठाकुर ने मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने और इलाज बीच में न छोड़ने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम में टीबी मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, इसलिए उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। समय पर दवा सेवन, संतुलित एवं पौष्टिक आहार और चिकित्सकीय परामर्श का पालन उपचार की सफलता के लिए बेहद जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...