जहानाबाद, दिसम्बर 6 -- अरवल, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य स्तरीय टीम के द्वारा जिले के सभी दवा दुकानदारो के के साथ बैठक की गई। बैठक में जिले में जितने भी टीवी मरीज हैं, उन्हें हर संभव सहयोग करने एवं अन्य लोगों से सहयोग के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया। बैठक में स्टेट प्रोग्राम पदाधिकारी विकास कुमार ने कहा कि टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत सभी लोग अरवल जिले के टीवी के मरीजों को गोद लें एवं उन्हें बेहतर इलाज में सहयोग करें। साथ ही दवा दुकान पर जो भी अच्छे व्यक्ति आते हैं, उन्हें भी टीवी मरीज को गोद लेने के लिए प्रेरित करें ताकि अधिक से अधिक लोग टीवी मरीज को गोद लेकर सफल तरीके से इलाज करा सके एवं उन्हें सहयोग कर सके। उन्होंने कहा कि इसमें जिला के सभी दवा दुकानदार की भूमिका अति महत्वपूर्ण...