हरदोई, जनवरी 31 -- हरदोई। क्षय उन्मूलन के लिए ज्यादा से ज्यादा मरीजों को खोजने के लिए लक्ष्य के मद्देनजर जिले में विभाग ने जाँच प्रक्रिया को सशक्त बनाया है। टीबी मरीजों की पहचान के लिए माइक्रोस्कोपी, एक्सरे और ट्रूनाट तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। बीते साल 13,565 टीबी मरीजों के नोटिफिकेशन के लक्ष्य के सापेक्ष 14,465 टीबी मरीजों की पहचान की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.भवनाथ पाण्डेय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सीबीनाट के कार्टेज की उपलब्धता प्रभावित हुई है लेकिन ट्रूनाट, माइक्रोस्कोपी व एक्सरे से जाँच हो रही है। शासन से कार्टेज खरीदने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। कार्टेज खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। लखनऊ से जल्द ही कार्टेज आ जाएगी तो सीबीनाट जांच भी शुरू हो जाएगी। जनपद की सभी 44 टीबी यूनिट में और माइक्रोस्कोपी से जाँच व 15 स्...