लखनऊ, जनवरी 30 -- टीबी मरीजों की जांच अब और अधिक प्रभावी तरीके से होगी। इससे मरीजों की जांच की रिपोर्ट भी जल्द से जल्द मिल सकेगी। नई मशीन से अब एक साथ चार मरीजों के नमूनों की जांच होगी। साथ ही टीबी मरीजों की पहचान के लिए उसके घर के पास ही मौके पर एआई आधारित हैंड हैल्ड एक्सरे मशीनों से जांच और आसान तरीके से हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग अब चार मॉड्यूल के साथ 74 टूनैट व हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन और खरीद रहा है। फरवरी से 100 दिन सघन टीबी रोगी खोज अभियान फिर से शुरू किया जाएगा। गोमती नगर के होटल रेनेसां में स्वास्थ्य विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार एवं ग्लोबल हेल्थ स्ट्रैटजीज की ओर से राज्य स्तरीय मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा के एसीएस अमित कुमार घोष ने किया। उन्होंने टीबी मुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.