लखनऊ, जनवरी 28 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश में क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन में लगे संविदा कर्मचारियों ने समायोजन की मांग की है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) में वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। संघ का कहना है कि एनटीईपी के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारी प्रदेश भर में टीबी नियंत्रण एवं उन्मूलन की रीढ़ बने हुए हैं। वे मरीजों की पहचान, जांच की व्यवस्था, उपचार प्रारंभ कराना, दवा वितरण, उपचार उपरांत निगरानी, डेटा रिपोर्टिंग तथा जन-जागरूकता जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यों का दायित्व संभालते हैं। कोविड महामारी जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी इन कर्मियों ने काम किया। प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन हासिल हुआ। इसके बावजूद वर्षो...