मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। विश्व यक्ष्मा दिवस के मौके पर सोमवार को जिले में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम का उद्घाटन सीएस डॉ. अजय कुमार, एसीएमओ डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद और डीपीएम रेहान अशरफ ने किया। इस मौके पर यक्ष्मा केंद्र की तरफ से सदर अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में यक्ष्मा विभाग के रोशन मिश्रा ने लोगों को जागरूक किया। लोगों को बताया गया कि टीबी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस बैक्टीरिया द्वारा होने वाली एक संक्रामक बीमारी है, जो पूरी तरह से इलाज योग्य रोग है। यदि किसी व्यक्ति को टीबी के लक्षण हैं, तो उसे तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पीएचसी, सीएचसी या जिला अस्पताल पर जांच करानी चाहिए। टीबी के लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी है जिससे कि समय से जांच और इलाज ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.