फरीदाबाद, दिसम्बर 18 -- फरीदाबाद। टीबी मुक्त पंचायत के तहत बल्लभगढ़ ब्लॉक में ग्राम सचिवों व सरपंचों की बैठक बीडीपीओ कार्यालय में हुई। जिसमें सहायक खंड पंचायत विकास अधिकारी भारत , डीआरटीबी एचआईवी कोऑर्डिनेटर सुभाष गहलोत, वीरेंद्र, कुलदीप और बल्लभगढ़ ब्लॉक के ग्राम सचिव व सरपंच मौजूद रहे । सुभाष गहलोत ने ग्राम सचिवों व सरपंचों को टीबी के बारे में जागरूक करते हुए बताया टीबी एक हवा के द्वारा फैलने वाली बीमारी है जो संक्रमित व्यक्ति के खांसते, छींकते ,बोलते, समय जो थूक के कण निकलते हैं उससे दूसरा व्यक्ति संक्रमित हो सकता है टीबी के लक्षण दो हफ्ते से ज्यादा खांसी, लंबा बुखार ,वजन का घटना लगातार ,रात को पसीने आना, बलगम में खून आना, सीने में दर्द, गर्दन में गांठ और टीबी मुक्त पंचायत के मापदंड के बारे में संक्षेप में बताया। --- संकीर्तन का आयोजन ...