लखनऊ, मार्च 24 -- टीबी के खात्मे के लिए सबसे अधिक जरूरी है कि लोग फल और पोषण आहार का नियमित सेवन करें। डॉक्टर की ओर से दी गई दवाएं समय से जरूर खाएं। यह जानकारी जानकीपुरम पीएचसी की प्रभारी डॉ. नीरज सिंह ने परिसर में राधासखी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित जागरुकता कार्यक्रम के तहत साझा की। विश्व क्षय रोग दिवस पर शहर में कई जागरुकता कार्यक्रम, संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जानकीपुरम पीएचसी में हुए जागरुकता कार्यक्रम में डॉ. नीरज को राधासखी फाउंडेशन के अभिषेक सिंह और डॉ. प्रीति ने हर्बल गार्डेन के लिए तुलसी, एलोवेरा, करीपत्ता, बरगद, लेमन ग्रास, श्यामा तुलसी, अपराजिता आदि के पौधे दिए। लोगों को टीबी मुक्त समाज की शपथ दिलायी रिवर बैंक कॉलोनी स्थित आईएमए भवन में आईएमए और केजीएमयू पल्मोनरी मेडिसिन विभाग की ओर से संगोष्ठी व जागरुकता शिविर का आयोजन हुआ। आईएमए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.