कौशाम्बी, जनवरी 3 -- मंझनपुर। कोखराज के मकदूमपुर काजी गांव की महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। टीबी की मरीज महिला को पति ने मारपीटकर घर से बाहर निकाल दिया है। बीचबचाव करने पर बेटे को भी मारने को आरोप लगाया गया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मकदूमपुर काजी गांव की ज्ञानमती देवी ने बताया कि वह टीबी की मरीज है। उसका लंबे समय से इलाज चल रहा है। शराब के नशे में पति संतोष कुमार उसको आए दिन प्रताड़ित करता है। बीच में उसने विरोध करना शुरू कर दिया तो उसको मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। बेटे शिवकुमार ने बीचबचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया तो उसको भी मारापीटा और घर से बाहर निकालने का प्रयास कर रहा है। इतना ही नहीं लगातार उसको जान से मारने की धमकी दी जा रही है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी संतोष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.