देहरादून, अप्रैल 1 -- नगर निगम के समस्त वार्डों में टीबी की जांच के लिए शिविर लगाए जाएंगे। यह बात मंगलवार को मेयर सौरभ थपलियाल ने कही। मेयर ने दो टीबी मरीजों को गोद लिया और निक्षय मित्र बने। वह इन मरीजों को पोषाहार उपलब्ध करवाएंगे। वरिष्ठ जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ मनोज वर्मा ने उन्हें निक्षय मित्र के रूप में पंजीकृत करवाया। मेयर ने समस्त पार्षदों, निगम के अधिकारियों से आग्रह किया कि वह भी टीबी मुक्त भारत अभियान से जुड़ें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.