मऊ, फरवरी 14 -- मऊ, संवाददाता। डीपीपीएमसी जयदेस यादव ने बताया कि जिला स्वास्थ्य टीम की ओर से जागरूकता अभियान शुरू कर दी गई है। कैंप के अंतर्गत टीबी रोग के अलावा कैंसर जैसी भयंकर बीमारी से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बताया कि शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय पर एसटीएस अजय यादव और एसटीएलएस अभिमन्यु यादव की देखरेख में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 60 से अधिक मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। यह जांच टीबी की संभावनाओं का पता लगाने के लिए की गई । डीपीएमसी ने बताया कि जिस गांव में कैंप लगाया जा रहा वहां एक दिन पूर्व लोगों को जागरूक किया जा रहा है। फिर दूसरे दिन निर्धारित स्थान पर स्वास्थ्य कैंप लगाया जा रहा है। कैंप में जो भी व्यक्ति संदिग्ध पाया जा रहा है, उनका तुरंत एक्स-रे एवं स्पूटम कप देकर तत्काल जांच कराई जा रही ह...