मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर। टीवी उन्मूलन अभियान का हिस्सा रही आशा कार्यकर्ताओं को अबतक भुगतान नहीं मिला है। इसे लेकर उनलोगों ने सिविल सर्जन को सामूहिक रूप से पत्र सौंपा है। साथ ही बकाया को अविलंब भुगतान करने की गुहार लगाया है। आशा कार्यकर्ताओं ने पत्र में सिविल सर्जन को बताया कि पांच से 12 मार्च के बीच वे लोग अभियान में शामिल थी। लेकिन, उसका भुगतान नहीं मिला है। इसे लेकर उर्मिला देवी, कविता देवी, पुनीजा पांडेय, शोभा देवी, रिंकू देवी, सिन्धु देवी, तरनीजा कुमारी, चंदा देवी, बबिता देवी, सैद खातून, डेजी कुमारी, माला देवी, अनीता देवी, सीमा देवी ज्ञानी देवी अन्य पत्र ज्ञापन सौंपने वालों में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.