कन्नौज, मार्च 23 -- तिर्वा, संवाददाता। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले को टीबी मुक्त कराने के लिए शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के सीएमएस कार्यालय में टीबी के एक गंभीर मरीज को नई किट का वितरण किया गया। इस नई किट के जरिए टीबी के पूर्णतया उन्मूलन में मदद मिल सकेगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ.दिलीप सिंह ने बताया कि पुर्निरीक्षत क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में 25 गंभीर मरीजों को चिन्हित किया गया है। इनके उपचार के लिए नई दवाईयां मेडिकल कॉलेज में भेजी गई है। जिसके सेवन से मरीज को जल्द ही टीबी के रोग से मुक्ति मिल सकेगी। इसके लिए उनके कार्यालय में ठठिया निवासी सुनील कुमार पुत्र राधे को पहली बार नई दवाईयों की किट उपलब्ध कराई गई है। जिसमें प्रेटोमैनिड, बेडाक्वीलिन, लाइनेजोलिड एवं मॉक्सीफ्लौक्सैसिन शामिल है। इस किट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.