पूर्णिया, जनवरी 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एनटीईपी की समीक्षा बैठक का का आयोजन मंगलवार को एएनएम स्कूल में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया एवं प्रभारी संक्रामक रोग अधिकारी डॉ. तनवीर हैदर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर सभी एसटीएस, एसटीएलएस , लैब टेक्नीशियन, टीबी असिस्टेंट, बीसीजी टेक्नीशियन, टीबीएचभी, डीइओ, डीपीएस, डीपीसी, डब्लूएचओ कंसल्टेंट सहित एनटीइपी से जुड़े सभी स्टाफ ने भाग लिया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पूर्णिया जिले में टीबी उन्मूलन से संबंधित कार्यों की समीक्षा करना था। बैठक में कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के माध्यम से टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्...