गोरखपुर, जनवरी 11 -- झटका जिले में टीबी मरीजों के लिए छह माह से पोषण भत्ता बंद मरीज परेशान, अस्पतालों में लगा रहें चक्कर गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सरकार के महत्वाकांक्षी टीबी मुक्त भारत अभियान को जिले में करारा झटका लगा है। करीब 9000 टीबी मरीजों को हर माह मिलने वाले 500 रुपये के पोषण भत्ते का बजट पिछले छह माह से शासन स्तर पर जारी नहीं हुआ है। निक्षय पोर्टल पर आंकड़े अपडेट न होने से मरीजों के खाते में पैसे नहीं पहुंच रहे। टीबी अस्पताल के चक्कर काट रहे मरीज अब पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा रहे हैं। जिले में कुल 13134 टीबी मरीज सक्रिय हैं। इनमें से करीब 9000 मरीजों को पोषण भत्ता मिलना चाहिए। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत हर माह 500 रुपये सीधे मरीज के बैंक खाते में भेजे जाते हैं, ताकि वे पौष्टिक भोजन ले सकें और इलाज प्रभावी हो। जून 202...