कुशीनगर, फरवरी 3 -- कुशीनगर। क्षय रोग (टीबी) को पूरी तरह हराने वाले गांवों को टीबीमुक्त घोषित करने के साथ-साथ उन्हें मेडल से भी नवाजा जाएगा। तीन बार से लगातार टीबीमुक्त घोषित किए जा रहे जिले के एक गांव को आगामी विश्व क्षय रोग दिवस पर गोल्ड मेडल से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके बाद दो बार से लगातार टीबीमुक्त रहने वाले गांवों को सिल्वर एवं पहली बार टीबीमुक्त चुने गए गांव को कांस्य पदक प्रदान किया जाएगा। टीबीमुक्त घोषित किए जाने के लिए जनपद की 131 ग्राम सभाओं की तरफ से दावे पेश किए गए हैं। टीबी के रोगियों की खोज, उनका पूर्णतया इलाज कर स्वस्थ किए जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से समय-समय पर टीबी रोग खोज अभियान चलाए जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को डोर टू डोर संपर्क कर टीबी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की जांच कराना होता है। जो टीबी से संक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.