रांची, जुलाई 27 -- रांची, संवाददाता। चर्च कॉम्प्लेक्स स्थित टीबीजेड स्टोर में रविवार को सावन मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महिलाएं हरे रंग की साड़ियों में नजर आईं। महिलाओं के लिए विभिन्न खेल के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 75 महिलाओं ने बढ़चढ़ कर प्रतियोगिता में भाग लिया। मौके पर संजय राजघरिया, संचित राजघरिया, स्टोर मैनेजर अनिल यादव व अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...