मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मकसुदपुर पंचायत में सोमवार को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति (बीएसएसएनसी) की बैठक हुई। इसमें गर्भवती महिलाओं की जांच, प्रसव सुविधा, जननी सुरक्षा योजना, बच्चों का टीकाकरण, एनीमिया, टीबी, कुष्ठ, मलेरिया और डेंगू जैसे रोगों की रोकथाम के उपाय पर चर्चा की गई। इस दौरान आंगनबाड़ी में पूरक पोषण की स्थिति, कुपोषित बच्चों की पहचान और धात्री महिलाओं के पोषण की समीक्षा की गई। इसके अलावा स्वच्छता एवं पेयजल, महिला एवं बाल स्वास्थ्य, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, कम उम्र में गर्भधारण की समीक्षा की गई। इस मौके पर मुखिया बरुण कुमार, पंचायत सचिव पंकज कुमार, सीएचओ प्रमोद कुमार, एएनएम कामनी कुमारी, नूतन कुमारी, आशा फैसिलिटेटर शुभा कुमारी, सेविका प्रभा देवी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...