पीलीभीत, जून 5 -- बीसलपुर। संवाददाता गांव नौगवां नबीनगर के प्रसिद्ध टीवरी मंदिर पर चमगादड़ों का जमघट लगा। इतनी बड़ी संख्या में चमगादड़ों को पहले नहीं देखा गया। इससे लोग कौतूहल में है। नौगवां नबीनगर व अण्डहा के बीच में सिद्ध पीठ टीबरी मंदिर है। मंदिर में अंजनिया के वृक्ष पर चमगादड़ों ने अपना बसेरा बना रखा है। सैकड़ों की तादाद में चमगादड़ पेड़ पर पूरे दिन उल्टे लटके दिखायी देते हैं। चमगादड़ों को देखने के लिए आसपास के कई गांवों के लोग पहुंच रहे हैं। महंत इन्द्रदास का कहना है कि चमगादड़ बड़ी संख्या में इस पेंड़ पर बसेरा करते हैं और रात्रि के समय पर गायब हो जाते हैं। दिन निकलते ही चमगादड़ फिर से इसी पेड़ पर आ जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...