बगहा, दिसम्बर 2 -- नरकटियागंज। हिन्दुस्तान संवाददाता टीपी वर्मा कालेज नरकटियागंज में मंगलवार को धूमधाम से एनसीसी कंपनी की स्थापना हुई। एनसीसी बटालियन 25 मोतिहारी के कर्नल सुरेन पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में नामांकन के लिए प्रतिभागियों की फिजिकल और लिखित परीक्षा ली गई। इसमें 53 प्रतिभागी सफल हुए। इसके बाद इनका नामांकन किया गया। प्राचार्य डा सुरेन्द्र राय ने बताया कि टीपी वर्मा कालेज में एनसीसी स्थापित करने में बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति डा प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय का योगदान महत्वपूर्ण है। उनकी प्रेरणा और उत्साहवर्धन से ही यह संभव हो पाया है। प्राचार्य डा राय ने बताया कि एनसीसी युवाओं को बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण देने के साथ साथ राष्ट्रभक्त नागरिक बनाती है। उन्होंने बताया कि पुलिस, मिलिट्री और पारा मिलिट्री में भर्ती के समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.