हल्द्वानी, फरवरी 1 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। ट्रांसपोर्ट नगर की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने रविवार को व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान व्यापारियों ने पार्किंग की कमी, वाहनों के संचालन में बाधाएं, सड़क-नाली व्यवस्था की अव्यवस्था और लंबे समय से चली आ रही गंभीर ड्रेनेज समस्या को प्रमुख मुद्दों के रूप में उठाया। व्यापारियों का कहना था कि जलभराव और टूटी नालियों के कारण आवाजाही प्रभावित होती है, जिससे कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है। विधायक सुमित हृदयेश ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत की और ड्रेनेज सहित अन्य समस्याओं का त्वरित व स्थायी समाधान करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रांसपोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.