गाज़ियाबाद, फरवरी 6 -- - राजनगर एक्सटेंशन स्थित सिटी फॉरेस्ट क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में स्काई एससी को मात दी गाजियाबाद, संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन स्थित सिटी फॉरेस्ट क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टीपीजी क्रिकेट एकेडमी ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए स्काई एससी को 177 रन से पराजित किया। शतकीय पारी खेलने के लिए मोहम्मद अजहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीत कर टीपीजी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और मोहम्मद अजहान के शानदार 125 रन, अंकित शर्मा के 43 रन की बदौलत 40 ओवर में 256 रन बनाए। निष्कर्ष और अंश को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य को हासिल करने उतरी स्काई एससी की टीम 19.3 ओवर में मात्र 80 रन पर ही ढेर हो गई। अंश ने 12 और विराट ने 10 रन बनाए। परिचय ने तीन विकेट और यश ने दो विकेट लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.