गाज़ियाबाद, फरवरी 20 -- - लक्ष्य क्रिकेट मैदान में शुक्रवार को टीपीजी अकादमी और वीनस अकादमी के बीच मैच हुआ गाजियाबाद, संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन स्थित लक्ष्य क्रिकेट मैदान में शुक्रवार को टीपीजी अकादमी और वीनस अकादमी के बीच मैच खेला गया। मैच में टीपीजी क्रिकेट अकादमी 10 रन से विजेता बनी। टॉस हारकर टीपीजी क्रिकेट अकादमी ने बल्लेबाजी की और 40 ओवर में छ ह विकेट खोकर 262 रन बनाए। अभय ने 77 रन और कप्तान उदय शर्मा ने 62 रन बनाए। विरोधी टीम से कुशाग्र सिंह ने दो विकेट लिए। 263 रन के टारगेट का पीछा करते हुए वीनस क्रिकेट अकैडमी 40 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 252 रन ही बना सकी। लव सिरोही ने 66 और युवराज चौधरी ने 56 रन की पारी खेली। टीपीजी क्रिकेट अकादमी से गेंदबाजी में मनीष ठाकुर ने तीन और सुमित प्रकाश ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार स...