गाज़ियाबाद, फरवरी 13 -- - लक्ष्य क्रिकेट मैदान पर टीपीजी क्रिकेट अकादमी और दीवान स्पोर्ट्स क्लब के बीच मैच हुआ गाजियाबाद, संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन स्थित लक्ष्य क्रिकेट मैदान पर टीपीजी क्रिकेट अकादमी और दीवान स्पोर्ट्स क्लब के बीच मैच खेला गया। मैच में टीपीजी क्रिकेट अकादमी छह विकेट से विजयी रही। टीपीजी क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करते हुए दीवान स्पोर्ट्स क्लब की टीम 34.4 ओवर में 148 रन पर ही ऑल आउट हो गई। विक्रम सिंह ने 30, आरिफ ने 28 और ज्योति ने 20 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से मनीष ठाकुर ने चार और अमित ने दो विकेट लिए। टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने 30.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर मैच जीत लिया। अभय ने नाबाद 52 और आतिफ खान ने नाबा् 33 रन की पारी खेली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मनीष ठाकुर को दिया ...