रायबरेली, दिसम्बर 3 -- बछरावां,संवाददाता। थाना क्षेत्र के मुसाही खेड़ा मजरे इचौली गांव में बुधवार की सुबह महिला की जमीन पर जबरन टीन रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट की घटना में एक पक्ष ने महिला को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लगाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। क्षेत्र के मुसाही खेड़ा मजरे इचौली गांव की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ऊषा पत्नी रामकिशोर की जमीन पर उसके पाटीदार जबरन टीन न रखकर कब्जा कर रहे थे। ऊषा का पति उस वक्त कहीं घर से बाहर गया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ऊषा ने जब टीन रखने से मना किया तब उसके पाटीदारों ने उसके ऊपर लाठी डंडों से हमला करके उसे घायल कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया ग...