जौनपुर, दिसम्बर 9 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। शहर के सबसे बड़े डिग्री कॉलेज टीडी कॉलेज के परिसर में सोमवार को दिन में करीब साढ़े 12 बजे कुछ छात्रों ने मिलकर बी कॉम प्रथम वर्ष के एक छात्र पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके पेट और पीठ में चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी छात्रों की पहचान के लिए टीम लग गई। उधर, कॉलेज प्रशासन ने भी पुलिस को सूचना देते हुए आरोपी छात्र की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी कि किस कक्षा का है। टीडी कॉलेज में इन दिनों परीक्षा चल रही है। सोमवार को करीब चार हजार छात्र-छात्राओं की अलग अलग विषयों की परीक्षा थी। ऐसे में मुख्य गेट से प्रवेश करने वालों की सघन तलाशी जी जा रही थी। परीक्षा होने के कारण कुछ कक्षाओं की छुट्टी थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.