बलिया, दिसम्बर 14 -- बलिया, संवाददाता। शहर के टीडी कॉलेज के मनोरंजन हाल में तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह का आयोजन किया जायेगा। इसमें राष्ट्रीय स्तर के चार नाटकों का मंचन किया जायेगा। इस दौरान कला और पुस्तक प्रदर्शनी भी लेगेगी। शहर से सटे अमृतपाली में कैम्प कार्यालय पर रविवार को जानकारी देते हुए रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने बताया कि संकल्प के बीसवीं वर्षगांठ पर होगा संकल्प रंगोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 26 से 28 दिसंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के चार नाटकों का मंचन होगा। जिसमें दिल्ली की यूनिकॉर्न एक्टर्स स्टूडियो द्वारा रूप-अरूप, जम्मू के रहने वाले लकी गुप्ता की एकल नाट्य प्रस्तुति मां मुझे टैगोर बना दे, दस्तक संस्था पटना की प्रस्तुति अंधा युग और संकल्प के रंगकर्मियों द्वारा चरणदास चोर का मंचन किया जायेगा। इस कार्यक...