जमशेदपुर, अगस्त 6 -- टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व महामंत्री स्व. डीके सिंह के पुत्र अजय सिंह का सोमवार की रात निधन हो गया। वे 62 वर्ष के थे। बिष्टूपुर साउथ पार्क निवासी अजय सिंह टाटा स्टील से सेवानिवृत्त थे। वे दो बार यूनियन के कमेटी मेंबर और सुपरवाइजरी एवं टेक्नीशियन यूनिट के पूर्व सहायक सचिव भी रहे थे। सिंह अपने पीछे पत्नी व दो पुत्र सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। सोमवार की रात तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सोनारी स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को बिष्टूपुर पार्वती घाट पर किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.