किशनगंज, दिसम्बर 22 -- बिशनपुर।निज संवाददाता बहादुरगंज-अररिया मुख्य पथ 327 ई अंतर्गत कोचाधामन प्रखंड के टीटीहा चौक पर जेब्रा क्रॉसिंग की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने रविवार की दोपहर सड़क जाम करते हुए अपना विरोध प्रदर्शित किया। रविवार दिन के लगभग 12 बजे के करीब में दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर पहुंच जेबरा क्रॉसिंग की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे,लगभग आधे घंटे तक हुए सड़क जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। स्थानीय पैक्स अध्यक्ष शकेब आलम, ग्रामीण हैदर आलम,नेहाल आलम,इमरान आलम, गुलाम मुस्तफा,आमिर रेजा,सरवर आलम,शम्स तबरेज, मुसब्बिर आलम सहित कई अन्य लोगों ने बताया कि सड़क के निर्माण होने के बाद टीटीहा चौक के पास क्रॉसिंग नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी होती है, सड़क पर बने एक कटिंग को बंद कर दिया जा रहा है,जिससे लोग...