बोकारो, नवम्बर 13 -- गोमिया, प्रतिनिधि। एटक से संबद्ध ठीकेदार मजदूर यूनियन द्वारा तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन में शुरू किए गए चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे चरण में मजदूरों ने बुधवार को प्लांट के मुख्य पथ पर सत्याग्रह किया। सत्याग्रह सुबह छ: बजे से शुरू हो गया था। फलस्वरूप प्लांट का आवागमन ठप हो गया। 4 घंटे बाद करीब दसे बजे उपश्रमायुक्त बोकारो रंजीत कुमार के हस्तक्षेप के बाद एक दिन के लिए सत्याग्रह को स्थगित किया गया। गुरुवार को त्रिपक्षीय वार्ता कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। सत्याग्रह शुरू होते ही उपमहाप्रबंधक अशोक कुमार ने सत्याग्रह समाप्त करने का प्रयास किया और इस क्रम में यूनियन महासचिव इफ्तेखार महमूद से बात भी की किंतु महमूद ने बात मानने से इंकार किया। बताया जाता है कि प्लांट के संकट पूर्ण स्थिति में प्रबंधन के आग्रह पर उपश्रमायुक्त ने हस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.