बोकारो, मई 20 -- गोमिया। डीएवी पब्लिक स्कूल टीटीपीएस ललपनिया के प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा ने प्रशासकीय भवन में टीवीएनएल के एमडी सह टीटीपीएस के जीएम सह अभियंता प्रमुख अनिल कुमार शर्मा से मुलाकात की। प्राचार्य ने बीते दिनों सीबीएसई द्वारा जारी दसवीं व बारहवीं के स्कूल के परीक्षार्थियों के रिजल्ट से अवगत कराया। बताया कि दसवीं की यज्ञसेनी 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य की सेकेंड टॉपर बनी है। वहीं दसवीं में पंद्रह से अधिक ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है। स्कूल का रिजल्ट दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा में शत प्रतिशत रहा। वहीं भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से आयोजित इंस्पायर्ड मानक अवॉर्ड कार्यक्रम में राज्य स्तर पर चयनित बारहवीं की छात्रा सोनाक्षी महतो के बनाए मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किया गया है, कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.