शाहजहांपुर, जनवरी 7 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया से मिला। शिक्षकों ने बताया कि 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त अनेक शिक्षक टेट नियमावली में परिवर्तन के कारण परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कठेरिया को ज्ञापन सौंपते हुए अनुरोध किया कि उन्हें टीटीई से मुक्त रखा जाए। जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, जिला मंत्री विजय प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष नितिन मिश्रा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जुबेर आलम, जिला संयुक्त मंत्री अजीत कनौजिया, प्रद्युम्न सिंह, महेंद्र पाल सिंह चौहान, कृष्ण गोपाल दीक्षित, धर्मवीर सिंह, कौशलेंद्र भदौरिया शैलेंद्र राजपूत, अमित मिश्रा, अमित शुक्ला आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.