प्रयागराज, जनवरी 2 -- टीजीटी-पीजीटी विज्ञापन वर्ष 2022 की परीक्षा तिथि घोषित करने और असिस्टेंट प्रोफेसर विज्ञापन संख्या-51 से जुड़े विवादों को लेकर प्रतियोगी छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शीतला प्रसाद ओझा ने किया। छात्रों ने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और लंबित निर्णयों को लेकर अपनी आपत्तियां रखीं। अध्यक्ष स्वयं बाहर आए और गेट नंबर-1 के सामने छात्रों से संवाद कर ज्ञापन लिया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित निर्णय लिया जाएगा और जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी। ज्ञापन में प्रमुख रूप से छह मांगें रखी गईं। इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर विज्ञापन संख्या-51 में अंत...