छपरा, दिसम्बर 27 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन को टीचर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया है। शिक्षक बनियापुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। इन्हें बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा नवंबर -2025 महीने के लिए चयनित किया गया है। नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन अपने अनूठे शिक्षण शैली एवं शिक्षा के क्षेत्र में नित्य किए जाने वाले नवाचार के लिए जाने जाते हैं। जानकारी हो कि शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक महीने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक को टीचर ऑफ द मंथ अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। इसके लिए चयनित शिक्षक को शिक्षा विभाग, बिहार के सबसे वरिष्ठतम पदाधिकारी अपर मुख्य सचिव एवं निदेशक, माध्यमिक शिक्षा का संयुक्त हस्ताक्षरीत प्रशस्ति पत्र भेंट किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.