गाजियाबाद, नवम्बर 7 -- गाजियाबाद जिले के सरकारी स्कूलों के टीचर्स इन दिनों वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के काम में दूसरे विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी लगने से परेशान हैं। कई स्कूल तो ऐसे हैं, जहां केवल एक-एक, दो-दो ही टीचर हैं, उन सभी की ड्यूटी एसआईआर के काम लगी है। अगले महीने निपुण और अर्धवार्षिक परीक्षाएं होनी हैं, ऐसे में बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। जिले में एसआईआर का काम चल रहा है। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। शिक्षक संगठनों का आरोप है कि ड्यूटी लगाते वक्त दूरी और सहूलियत का ध्यान नहीं रखा गया। मुरादनगर के शिक्षकों की कई किलोमीटर दूर खोड़ा और पसौंडा में ड्यूटी लगी है। स्कूल की छुट्टी दोपहर 3 बजे होती है। स्कूल से निकलने में 3:30 बज जाएंगे। इसके बाद मुरादनगर से खोड़ा या पसौंडा जाने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.