संभल, जनवरी 2 -- जनपद के पशुपालकों को फिलहाल अपने पशुओं को खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान का इंतजार करना पड़ेगा। पशु चिकित्सा विभाग को करीब साढ़े सात लाख डोज उपलब्ध हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक मेगा टीकाकरण अभियान शुरू नहीं हो सका है। सर्दी के मौसम में खुरपका-मुंहपका बीमारी के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। इस बीमारी के कारण पशुओं के मुंह और खुरों में घाव हो जाते हैं, जिससे उनका दूध उत्पादन घट जाता है और पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। कई पशुपालकों के पशु बीमार हो चुके हैं, जिन्हें बचाने के लिए उन्हें महंगे इलाज का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों में इस बीमारी को लेकर चिंता का माहौल है। पशुपालकों का कहना है कि यदि समय रहते टीकाकरण हो जाए तो बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है,...