बागपत, जनवरी 27 -- बागपत। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बागपत के प्रांगण में नियमित टीकाकरण की जागरूकता के लिए मंगलवार को टीका मित्र वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीका न लगवाने वालो परिवार को जागरूक किया जाएगा। टीकाकरण विषय पर नुक्कड़ नाटक, ई-रिक्शा रैली निकाली जाएगी। एसीएमओ डॉ. एमएम भदोरिया, डॉ. मकसूद, डॉ. रोबिन ने हरी झंडी दिखाना रवाना किया। इस मौके पर पीसीआई-गावी सीएसओ कोऑर्डिनेटर गुलअफशा, जेएसआई अमित कुमार आदि मौजूद रहे। रोमिश तोमर उत्कृष्ट सेवा के लिए हुए सम्मानित रमाला। कंडेरा गांव निवासी एसटीएफ मेरठ के मुख्य आरक्षी रोमिश तोमर को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। प...