हरदोई, दिसम्बर 3 -- हरदोई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पाण्डेय ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतियापुर, सुरसा में टीका उत्सव का फीता काटकर शुभारम्भ किया। डॉ० पाण्डेय ने बताया कि टीका उत्सव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रीय नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों को टीके लगेंगे। इस अभियान में बच्चों को डिप्थीरिया, पर्तुसिस, टिटनस, पोलियो, खसरा, निमोनिया तथा हेपेटाइटिस बी जैसी घातक बीमारियों को रोकने हेतु टीका लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ० आरके सिंह ने बताया कि इस अभियान में लगभग 50 हजार टीके लगाने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग ने तय किया है। टीकाकरण सत्र का आयोजन प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को पूर्व में चिन्हित टीकाकरण स्थलों पर किया जाता है। आशाएं एक दिन पूर्व ही टीकाकरण ला...