हापुड़, दिसम्बर 1 -- नियमित टीकाकरण सत्रों के माध्यम से दिसम्बर महीने में टीका उत्सव मनाया जाएगा। इसमें शून्य से पांच वर्ष के बच्चों और गर्भवतियों का टीकाकरण किया जागेगा। बच्चों को 12 प्रकार की बीमारियों से बचाने के लिए पांच साल में सात बार टीकाकरण आवश्यक है। यह जानकारी सोमवार शाम सीएमओ कार्यालय में पत्रकार वार्ता में सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने कहीं। उन्होंने कहा कि अभियान में पेन्टा-1, एमआर-1, एमआर-2, डीपीटी बूस्टर 2 से छूटे हुए बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जाऐगा जिसकी सूची उपलब्ध करा दी गयी है। टीका उत्सव की सभी गतिविधियां यूविन पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएंगी। पूर्व में पंजीकृत सभी बच्चों का टीकाकरण भी होगा और अपंजीकृत बच्चों को भी पंजीकृत करते हुए उन्हें टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीका उत्सव के द...