कन्नौज, दिसम्बर 2 -- कन्नौज,संवाददाता। जिले में टीकाकरण से वंचित बच्चों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग दिसंबर महीने को 'टीका उत्सव माह' के रूप में मनाएगा। अभियान से पहले शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वे किया गया, जिसमें ऐसे बच्चों की पहचान की गई जिन्हें उम्र के अनुसार टीके की पहली या दूसरी खुराक नहीं मिल सकी थी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता ने बताया कि सर्वे में ओपीवी प्रथम खुराक के 12,501, पेंटा प्रथम के 14,220, एमआर प्रथम के 8,436 और एमआर द्वितीय के 9,428 बच्चे चिन्हित हुए हैं। इन सभी बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना अभियान का मुख्य लक्ष्य है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग का विशेष सहयोग लिया जाएगा। जिलेभर में कुल 1760 टीकाकरण सत्र आयोजित किए...