आजमगढ़, दिसम्बर 2 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि राज्य स्तर पर माह दिसंबर को टीका उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान संबंधित विभागों और अधिकारियों द्वारा विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। जनपद में माह अप्रैल 2025 से माह अक्तूबर 2025 तक की उपलब्धि मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई है। प्रदेश के अन्य जनपदों में भी टीकाकरण की स्थिति मानक के अनुरूप नहीं है। साथ ही पूरे प्रदेश में मीजिल्स रूबेला केसों में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। इसे देखते हुए राज्य स्तर पर माह दिसंबर को टीका उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीका उत्सव से पूर्व समस्त आशाओं एवं एएनएम द्वारा 0-5 वर्ष तक के टीकाकरण से छूटे हुए सभी बच्चों को सूचीबद्ध कर अपडेटेड ड्यूलिस्ट बनाई जाएगी...