हापुड़, दिसम्बर 8 -- टीका उत्सव अभियान के तहत जनपद में 12 जानलेवा बीमारियों से रोकथाम के लिए सोमवार को बूथ लगाकर 245 बच्चों को टीके लगाये गए। टीका उत्सव पूरे दिसंबर माह चलेगा। एक दिसंबर से जिले में टीका उत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ था। इसमें 12 जानलेवा बीमारियों से रोकथाम के लिए बच्चों को टीके लगने हैं। इसी कड़ी में सोमवार को टीका उत्सव के तहत कैंप लगाकर बच्चों को टीके लगाये गए। दोपहर दो बजे तक 245 बच्चों को टीके लगाए गए। सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने बताया कि टीका उत्सव के तहत जानलेवा बीमारियों से रोकथाम के लिए बच्चों को टीके लगाये जा रहे हैं। सभी अपने बच्चों का टीकाकरण जरूर कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...