मुंगेर, जनवरी 5 -- मुंगेर, निज संवाददाता । मुफस्सिल थाना की पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर टीकारामपुर के विभिन्न टोला मे छापेमारी कर 7 वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि टीकारामपुर भैयाराम टोला निवासी वारंटी अत्ती राय और पिन्टू राय को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं बिहारी मरड़ टोला निवासी बबलू यादव और अमित यादव को तथा टीकारामपुर निवासी जयजयराम यादव और छेदी यादव को घर से गिरफ्तार किया गया। जबकि हत्या के प्रयास मामले में फरार बिहारी मरड़ टोला निवासी खलटू यादव पिता स्व.लखन यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...