गिरडीह, फरवरी 1 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत टीकामगहा पंचायत भवन परिसर के बंगले में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र भवन में गंभीर अनियमितता बरते जाने का आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि भवन निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्माण कार्य में लोकल ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है, वहीं बालू में मिट्टी का अत्यधिक अंश पाया गया है, जो निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। इस संबंध में बीस सूत्री सदस्य सह कांग्रेस नेता सच्चिदानंद सिंह ने कहा कि उन्हें निर्माण में अनियमितता की जानकारी मिली है। उन्होंने इस मामले को लेकर विभागीय एसडीओ से बात की है और जल्द सुधार की मांग की है। सच्चिदानंद सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया गया, तो हम बाध्...