बरेली, फरवरी 16 -- कड़ी मानीटरिंग और नियमित काउंसिलिंग का असर दिखने लगा है। जिले में बच्चों के टीकाकरण को लेकर लंबे समय से चली आ रही झिझक और विरोध को तोड़ने में स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन को सफलता मिलने लगी है। वैक्सीन एगेंस्ट बिहेवियर (वीएबी) यानी टीकाकरण से इंकार करने वाले परिवारों में से करीब 87 प्रतिशत परिवार अब बच्चों का टीकाकरण कराने को तैयार हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में जनवरी तक कुल 1638 परिवार ऐसे थे जो बच्चों का टीकाकरण कराने को तैयार नहीं हो रहे थे। इन परिवारों में लगातार समझाने, स्वास्थ्यकर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं की घर-घर दस्तक, धार्मिक व सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने के प्रयास किए गए। इसके साथ ही प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि टीकाकरण से जानबूझकर इंकार करने वाले परिवारों पर सरकारी योजनाओं, विशेषक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.