लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- शहर के मोहल्ला थरवरनगंज स्थित जामा मस्जिद में वर्ष 2026 में हज पर जाने वाले जायरीनों का टीकाकरण शनिवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में हज यात्रियों को हज के विभिन्न अरकान और यात्रा संबंधी जानकारी दी गई। मौलाना असजद मोहम्मदवी तथा हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा नामित जनपद के हज ट्रेनर व जामा मस्जिद के इमाम कारी मौलाना इशहाक ने हज के दौरान अदा किए जाने वाले अरकान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जायरीनों को हज यात्रा के दौरान अनुशासन, सेहत और सावधानियों के संबंध में भी जानकारी दी। इस वर्ष लखीमपुर से कुल 89 महिला एवं पुरुष हज यात्रा पर जा रहे हैं। इनमें से 85 यात्रियों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता के निर्देशन में 10 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम तैनात की गई थी। जिला प्रशिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.