बरेली, फरवरी 23 -- डायरिया-हेपेटाइटिस और टीबी जैसी खतरनाक बीमारियों से बच्चों को बचाने वाले टीकों का विरोध करने वाले परिवारों की काउंसिलिंग करने, उनको वैक्सीनेशन के लिए मनाने में बरेली प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। वर्ष 2025 में 1.55 लाख से अधिक बच्चों को टीका लगवाने से उनके घरवालों ने इंकार कर दिया था। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग करीब 61 प्रतिशत परिवारों को ही टीकाकरण के लिए मना पाया। वहीं बरेली में करीब 85 फीसदी वैक्सीन एगेंस्ट बिहेवियर (वैब) परिवार बच्चों को टीका लगवाने के लिए सहमत हुए। शासन लगातार बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण पर विशेष निगरानी कर रहा है। लेकिन कई जिलों में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का कई परिवार भ्रांति की वजह से विरोध कर रहे हैं। इसके लिए उनकी काउंसिलिंग करने के साथ ही प्रशासन की भी मदद ली जा रही है। शासन ने वर्ष 2025 की वै...