औरैया, जनवरी 5 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत रहमापुर में सोमवार को टीकाकरण कार्य के दौरान एएनएम के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही संज्ञान लेते हुए पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार पूनम कुशवाहा पत्नी अरविंद कुशवाहा निवासी गांधीनगर अजीतमल, अजीतमल ब्लॉक की ग्राम पंचायत रहमापुर में एएनएम पद पर तैनात हैं। वह सोमवार 5 जनवरी को प्राथमिक विद्यालय रहमापुर में नियमित टीकाकरण कार्य कर रही थीं। इसी दौरान गांव की पंचायत मित्र सोनी और उसका भाई बौबी पुत्र गौरीशंकर मौके पर पहुंचे और टीकाकरण कार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौज व अभद्रता करने लगे। आरोप है कि दोनों ने टीकाकरण से संबंधित सामान भी फेंक दिया। घटना के दौरान जब मौके पर ...