समस्तीपुर, अगस्त 6 -- ताजपुर। प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक बीडीओ गौरव कुमार की अध्यक्षता में की गई। बैठक में नियमित टीकाकरण एवं मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना (एचपीवी) के लिए जरुरी दिशा निर्देश दिए गए। नियमित टीकाकरण के तहत समय समय पर माइक्रोप्लान को अद्यतन करने, सरवाईकल कैंसर से बचाव को ले 9 से 14 साल तक की बालिकाओं को अनिवार्य रूप से एचवीपी टीकाकरण के लिए संबंधित स्कूलों के एचएम एवं बालिकाओं के अभिभावकों को जागरूक करने को लेकर विशेष तैयारी पर चर्चा की गई। मौके पर डब्ल्यूएचओ के जिला निगरानी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सिमना, प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डाक्टर सोनेलाल राय, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरभित कुमार, डब्ल्यूएचओ के प्रखंड मॉनिटर संतोष झा, यूनिसेफ के रणधीर सिंह, एमएनई अमित कुमार, बीएमसी मिथुन कुमार आदि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.